🌿 𝗟𝗔𝗨𝗡𝗖𝗛 𝗢𝗙 𝗣𝗜𝗟𝗢𝗧 𝗣𝗥𝗢𝗝𝗘𝗖𝗧 𝗨𝗡𝗗𝗘𝗥 𝗣𝗠 𝗣𝗢𝗦𝗛𝗔𝗡 𝗦𝗖𝗛𝗘𝗠𝗘 𝗜𝗡 𝗘𝗔𝗦𝗧 𝗖𝗛𝗔𝗠𝗣𝗔𝗥𝗔𝗡 🌿

On December 2, 2024, a significant step was taken under the Prime Minister’s Nutrition Scheme (PM Poshan Yojana) in East Champaran district. As part of the pilot project, the responsibility of operating the Mid-Day Meal (MDM) program in the primary schools of Tikaita Govindapur and Salempur Panchayat under Pipra Kothi Block has been officially transferred from the school principals to newly appointed administrators and assistant administrators.

The aim of this initiative is to relieve school principals from administrative duties related to meal management so they can dedicate their full attention and efforts toward improving teaching quality and academic development.

The pilot project was formally inaugurated at State Middle School, Tikaita Govindapur, in the presence of several key officials, including:

  • Deputy Director, Mid-Day Meal Scheme, Bihar,
  • District Program Officer (PM Poshan Yojana), East Champaran,
  • District Program Officer (Secondary Education & Literacy), East Champaran,
  • District Program Manager (MDM),
    along with other officers and staff members.

This new management approach is expected to bring more transparency, efficiency, and accountability in the Mid-Day Meal operation, ensuring better nutrition and improved educational outcomes for students.

The event was organized with the support of the Information & Public Relations Department, Government of Bihar, and the ICDS Directorate, Bihar. The initiative stands as a model for effective educational and nutritional management, and if successful, it could be replicated across other districts in the state, reinforcing the government’s commitment to quality education and student well-being.

🌿 प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत पूर्वी चंपारण में पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ🌿

आज दिनांक 2 दिसंबर 2024 को पूर्वी चंपारण जिले के पीपरा कोठी प्रखंड के टिकैता गोविंदापुर एवं सलेमपुर पंचायत के प्रारंभिक विद्यालयों में प्रधानमंत्री पोषण योजना (PM Poshan Yojana) अंतर्गत पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया गया।

इस नई व्यवस्था के तहत विद्यालयों में मध्याह्न भोजन (Mid-Day Meal) के संचालन की जिम्मेदारी विद्यालय प्रधानाध्यापकों से हटाकर अब व्यवस्थापक एवं सहायक व्यवस्थापक को सौंप दी गई है। इस पहल का उद्देश्य प्रधानाध्यापकों को प्रशासनिक दायित्वों से मुक्त कर शिक्षण कार्य पर अधिक ध्यान केंद्रित करने का अवसर प्रदान करना है।

राज्य मध्य विद्यालय, टिकैता गोविंदापुर में आयोजित इस पायलट प्रोजेक्ट के उद्घाटन अवसर पर

  • उप निदेशक, मध्याह्न भोजन योजना, बिहार,
  • जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (PMPY), पूर्वी चंपारण,
  • जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता), पूर्वी चंपारण,
  • जिला कार्यक्रम प्रबंधक (MDM)
    सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

यह पहल विद्यालयों में मध्याह्न भोजन संचालन को अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर पोषण व्यवस्था सुनिश्चित होने की उम्मीद है।

इस कार्यक्रम का संचालन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिहार सरकार एवं आईसीडीएस निदेशालय, बिहार के सहयोग से किया गया। यह प्रोजेक्ट भविष्य में पूरे राज्य के लिए एक मॉडल व्यवस्था साबित हो सकता है, जिससे शिक्षा और पोषण दोनों क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

🌿 𝗟𝗔𝗨𝗡𝗖𝗛 𝗢𝗙 𝗣𝗜𝗟𝗢𝗧 𝗣𝗥𝗢𝗝𝗘𝗖𝗧 𝗨𝗡𝗗𝗘𝗥 𝗣𝗠 𝗣𝗢𝗦𝗛𝗔𝗡 𝗦𝗖𝗛𝗘𝗠𝗘 𝗜𝗡 𝗘𝗔𝗦𝗧 𝗖𝗛𝗔𝗠𝗣𝗔𝗥𝗔𝗡 🌿

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to top