Blog

Excellence demonstrated by the District Election Officer–cum–District Collector, East Champaran, in executing his duties with full dedication during the Bihar Legislative Assembly General Election 2025 (Festival of Democracy) is truly commendable.
A testimonial was presented with best wishes and heartfelt gratitude to the District Collector and the entire East Champaran District Administration.


Sentup examination is being conducted in about 500 schools of the district from 19/11/25 today.


स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान हेतु पूर्वी चंपारण जिले में शिक्षा विभाग के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्रों द्वारा समाहरणालय परिसर में मनमोहक एवं आकर्षक रंगोली बनाया गया l रंगोली देखकर जिलाधिकारी महोदय एवं अन्य पदाधिकारीगण महोदय द्वारा न केवल हर्षित हुए वल्कि छात्रों को अनवरत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दी गई ।


जिले में पाँच चरणों में चल रहे पैक्स चुनाव प्रक्रिया का आज शांति पूर्ण संपन्न हो गया l


प्रधान मंत्री पी.एम. पोषण योजना के तहत पूर्वी चंपारण जिले की दो पंचायतें—टिकैता गोविंदापुर और सलेमपुर—पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चयनित की गई हैं। अब विद्यालयों में मिड-डे मील संचालन की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक से लेकर व्यवस्थापक को दी गई है, ताकि प्रधानाध्यापक अध्यापन कार्य पर पूरा ध्यान दे सकें।

आज इसका उद्घाटन राजकीय मध्य विद्यालय, टिकैता गोविंदापुर में किया गया।


ये हैं श्रीमान महेश कुमार जी पहले हमारे ही ज़िले पूर्वी चम्पारण में एक शिक्षक थे l शिक्षक रहते यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय प्रशासनिक सेवा( IAS) में चयनित हुए और ईश्वर के आशीर्वाद से बिहार कार्डर भी मिल गया अर्थात् आज इनको बिहार की मिट्टी में IAS के रूप में कार्य करने का सौभाग्य मिला l ऐसा सौभाग्य विरले को मिलता है कि जो जन्मभूमि हो वहीं एक IAS के रूप कर्मभूमि भी बने ! श्रीमान आपको अनंत अनंत शुभकामनाएँ …


भारत का सबसे बड़ा नियुक्ति पत्र वितरण समारोह 2023 गांधी मैदान पटना ।


जिंदगी का सबसे अहम दिन और पहली बार जब लगभग सभी मंत्रालय के सचिव ,उपसचिव,गणमान्य अधिकारी , बिहार – झारखंड मूल के IAS,IPS,IRS तथा अन्य गणमान्य की उपस्थिति में मुझे बहुप्रतीक्षित मेडल नवाजा गया। इस अभूतपूर्व अहसास दिन के लिए ईश्वर को आभार और सभी गणमान्य अतिथि को कोटि कोटि नमन।


UPSC 2020 के टॉपर श्री शुभम कुमार जी से मुलाकात एक अभूतपूर्व और यादगार पल रहा।बिहार की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने वाले, सरल, सौम्य और बहुमुखी प्रतिभा के धनी इस प्रेरणादायी व्यक्तित्व से मिलकर और कुछ क्षण संवाद करने का सौभाग्य मिला।

शुभम जी ने मेरे विचार सुने और मूल्यवान सुझाव भी दिए। उनसे मिलकर मैं अत्यंत प्रभावित और प्रेरित हुआ।


अभूतपूर्व क्षण और भाव विभोर करने वाला अविस्मरणीय , यादगार और गांव के लिए एतिहासिक पल…..

हमारे क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, शिक्षा पदाधिकारी, साखमोहान उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक, सभी सम्मानित शिक्षकगण, अभिभावक, ग्रामीणजन, छात्र-छात्राएँ और सभी अतिथिगण—सम्मान समारोह में उपस्थित होने के लिए आप सभी का हृदय से आभार और धन्यवाद।


समृद्ध बिहार की महान धरती की गौरवशाली विभूति, मधुबनी पेंटिंग को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाली पद्मश्री श्रीमती दुलारी देवी से मिलना और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना मेरे लिए अद्भुत सौभाग्य का क्षण रहा।
उनसे मुलाक़ात ने यह एहसास कराया कि यदि एक तरफ दुनिया का समस्त धन रख दिया जाए और दूसरी तरफ सम्मान—तो सम्मान का पलड़ा हमेशा भारी रहेगा।

अभूतपूर्व और अविस्मरणीय एहसास!!!!!..


हमारे गांव के पवित्र स्थल श्री बाला जी अर्थात हमारे ग्राम देवता के सानिध्य में सम्मान समारोह करने और इस योग्य समझने के लिए बहुत बहुत आभार। मैं बाला जी के सानिध्य में सम्मान पाकर बहुत धन्य समझता हूं साथ ही मेरा रोम रोम पुलकित हो गया।प्रभु का सानिध्य और सभी लोगों का आशीर्वाद बना रहे यही ग्राम देवता से आग्रह है।


बिहार की समृद्ध प्राचीन परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का आपका अनोखा और सार्थक प्रयास सचमुच काबिले-तारीफ़ है। आपने अपना बहुमूल्य समय देकर जिस रोचक और प्रेरक अंदाज़ में ज्ञान की इस महान संस्कृति को पुनः स्थापित करने का कार्य किया, वह नई पीढ़ी के लिए आशा की एक नई किरण है।

आपकी सीख हमें स्वयं को बेहतर बनाने और समाज को फिर से ज्ञान-संस्कृति के मार्ग पर अग्रसर करने के लिए प्रेरित करती है।


परम पूज्य गुरुदेव डॉ. शेखर झा का अचानक निधन हमारे लिए अपूर्णीय क्षति है। मैथिली साहित्य और हजारों विद्यार्थियों के मार्गदर्शक रहे इस महान आत्मा की सीख और स्मृतियाँ सदैव हमारे साथ रहेंगी।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें।
ॐ शांति 🙏


प्राचीन बिहार की गौरवशाली इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण पवित्र स्थान ,वर्तमान झारखंड में स्थित देवघर अर्थात वैद्यनाथ धाम जो भारतवर्ष के 12 ज्योतिर्लिंगों में सबसे अनोखा जहां भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के बीच गठबंधन होता है।यह गठबंधन सिर्फ वैद्यनाथ धाम की ही विशेषता है।नव वर्ष के मंगल पवान के अवसर पर विश्व कल्याण तथा इस वैश्विक महामारी से मुक्ति हेतु बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना……………. जय बाबा वैद्यनाथ …


एक दोस्त SDM और दूसरा बेरोजगारी की पराकाष्ठा पर—फिर भी हमारी दोस्ती दूध और पानी की तरह घुलकर एक हो जाती है। यह आदर्श सिद्धांत मेरे दोस्त ने वास्तविकता में साबित कर दिखाया।
वाकई, बेहद शानदार और यादगार एहसास।


हे ईश्वर दिल्ली में समरसता ,शांति ,विश्वास,सामाजिक सौहार्द और भाईचारा जल्दी बहाल करो !!!!!


प्रकृति के अद्भुत, अनोखा, अद्वितीय, अनुपम और उत्कृष्ट दृश्य के साथ माँ गंगा के सानिध्य में आशीर्वाद लेने का सौभाग्य । एक अविस्मरणीय पल …..!!!!!!!!……….


उगते सूरज की पूजा सार्वभौमिक है, पर हम भारतवासी–विशेषकर बिहारी–अस्ताचलगामी सूर्य की भी समर्पणपूर्वक आराधना करते हैं। ‘उदय’ का ‘अस्त’ भौगोलिक नियम है, और ‘अस्त’ का ‘उदय’ आध्यात्मिक सत्य।

छठ महापर्व पर भगवान भास्कर और छठी मैया से प्रार्थना है कि वे आपके जीवन में सदैव सुख-समृद्धि और खुशियों की वर्षा करें।


जय छठी मैया। ॐ सूर्याय नमः 🙏🏼

छठ बिहार की आस्था, संस्कृति और गर्व का महापर्व है।
दुनिया उगते सूरज को पूजे, हम अस्त होते सूर्य के भी आराधक—क्योंकि हम धरती पुत्र बिहारी हैं।

वेद–गायत्री, दिनकर–विद्यापति, आर्यभट्ट–चाणक्य और अशोक महान जैसी महान विरासत हमारे ही प्रदेश ने दी है।
हम ज्ञान, संस्कृति, परिश्रम और संकल्प के उपासक हैं।

हम धरती पुत्र बिहारी हैं।


जोगीरा सा रा रा रा रा ………….होली है भाय होली है ………वाह खिलाड़ी वाह


My respected sir and my friends in Delhi University………


शिक्षक रास्ता दिखाता है,
गुरु दृष्टि देता है।
शिक्षक ज्ञान देता है, गुरु आपको स्वयं से मिलवाता है।


माँ गंगा के चरणों में…. आनंद लेते हुए….


Scroll to top