✨𝗥𝗘𝗖𝗢𝗚𝗡𝗜𝗧𝗜𝗢𝗡 𝗢𝗙 𝗘𝗫𝗖𝗘𝗟𝗟𝗘𝗡𝗖𝗘 – 𝗔𝗡 𝗜𝗡𝗦𝗣𝗜𝗥𝗔𝗧𝗜𝗢𝗡 𝗜𝗡 𝗘𝗗𝗨𝗖𝗔𝗧𝗜𝗢𝗡 ✨

During the monitoring visit at UHS Tikaitha Govindapur School in Pipra Kothi Block, East Champaran District, Neha Kumari, a student of Class 10, was selected as the Outstanding Student for her remarkable classroom performance. She was honored with a Certificate of Appreciation in recognition of her hard work, discipline, and consistent excellence.

This recognition has inspired other students to perform better and strive for excellence in their academic journey. Such initiatives not only encourage healthy competition among students but also instill a sense of confidence, motivation, and responsibility towards learning.

It is noteworthy that, till date, a total of 92 outstanding students and 68 teachers have been honored with Certificates of Appreciation for their exceptional classroom performance as part of the ongoing classroom monitoring program. This reflects the continuous efforts of the Education Department, East Champaran, to promote quality education and acknowledge the achievements of both teachers and students.

Programs like these help build a positive and motivating learning environment, reminding everyone that dedication, discipline, and effort are the true keys to success.

✨उत्कृष्टता का सम्मान – शिक्षा में प्रेरणा की मिसाल

पूर्वी चंपारण जिले के पीपरा कोठी प्रखंड स्थित यू.एच.एस. टिकैता गोविंदापुर विद्यालय में आयोजित अनुश्रवण कार्यक्रम के दौरान कक्षा 10 की छात्रा नेहा कुमारी को वर्ग कक्ष में उत्कृष्ट छात्रा के रूप में चयनित किया गया। उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस उपलब्धि ने विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया है कि वे अपनी पढ़ाई और गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करें। ऐसी पहल न केवल विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत करती है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास और जिम्मेदारी का एहसास भी कराती है।

उल्लेखनीय है कि अब तक वर्ग कक्ष अनुश्रवण के क्रम में कुल 92 उत्कृष्ट छात्र-छात्राएँ एवं 68 शिक्षक-शिक्षिकाएँ को वर्ग कक्ष में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्तिपत्र प्रदान किया जा चुका है। यह आँकड़ा दर्शाता है कि शिक्षा विभाग पूर्वी चंपारण निरंतर गुणवत्ता आधारित शिक्षा को प्रोत्साहित कर रहा है और विद्यार्थियों व शिक्षकों दोनों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित करता आ रहा है।

ऐसी पहलें विद्यालयों में सकारात्मक वातावरण निर्मित करती हैं और यह संदेश देती हैं कि मेहनत, लगन और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी हैं।

✨𝗥𝗘𝗖𝗢𝗚𝗡𝗜𝗧𝗜𝗢𝗡 𝗢𝗙 𝗘𝗫𝗖𝗘𝗟𝗟𝗘𝗡𝗖𝗘 – 𝗔𝗡 𝗜𝗡𝗦𝗣𝗜𝗥𝗔𝗧𝗜𝗢𝗡 𝗜𝗡 𝗘𝗗𝗨𝗖𝗔𝗧𝗜𝗢𝗡 ✨

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to top