On the occasion of the 76th Republic Day, the Tableau Exhibition held at the district headquarters became a moment of great pride for the Education Department, East Champaran, as it secured the first position for the third consecutive year.
This year, the department presented an innovative and visually captivating tableau based on the theme “Padhata Champaran, Badhata Champaran” (Learning Champaran, Growing Champaran), creatively designed as an Educational Airlines. The tableau beautifully represented the progress of education and its role in shaping a brighter future for the district.
The artistic presentation, message, and design of the tableau received immense appreciation from the audience. The Hon’ble Education Minister, District Magistrate, Superintendent of Police, and all dignitaries present expressed their delight and congratulated the department for its creative concept and impactful message.
Winning the first prize for three consecutive years stands as a testament to the dedication, teamwork, and innovative spirit of all teachers and staff of the Education Department, East Champaran. This achievement reflects their collective commitment to advancing the mission of “education for progress” and nurturing a culture of learning and excellence across the district.
The department has proudly dedicated this success to all the teachers of the district, whose tireless efforts and enthusiasm continue to uplift the standard of education. Their contribution remains the driving force behind every milestone the department achieves.

🎖️शिक्षा विभाग पूर्वी चंपारण की शानदार उपलब्धि – लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान 🎖️
76वीं गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित झांकी प्रदर्शन में शिक्षा विभाग, पूर्वी चंपारण ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का मन जीत लिया। इस वर्ष शिक्षा विभाग ने “पढ़ता चंपारण, बढ़ता चंपारण” थीम पर शैक्षणिक एयरलाइंस के माध्यम से एक अद्भुत और सृजनात्मक झांकी प्रस्तुत की, जिसने दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर लिया।
झांकी की रचनात्मकता, प्रस्तुति और संदेश ने न केवल दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया बल्कि जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारियों के चेहरे पर भी खुशी झलक उठी। माननीय शिक्षा मंत्री, जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक तथा अन्य सभी पदाधिकारीगण ने इस झांकी की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और प्रेरणा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
शिक्षा विभाग, पूर्वी चंपारण के लिए यह गौरव का क्षण है कि उसने लगातार तीसरी बार इस झांकी प्रदर्शन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि जिले के सभी शिक्षकों और शिक्षिकाओं की मेहनत, सृजनशीलता और समर्पण का परिणाम है।
यह सफलता शिक्षा विभाग की उस टीम भावना को दर्शाती है, जिसके माध्यम से “शिक्षा के माध्यम से विकास” के लक्ष्य को साकार किया जा रहा है। विभाग ने इस उपलब्धि को जिले के सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं को समर्पित करते हुए आभार व्यक्त किया है और आशा जताई है कि आने वाले वर्षों में भी इसी तरह शिक्षा के क्षेत्र में पूर्वी चंपारण उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।